एजेंसी। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मादक पदार्थ एलएसडी या लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड स्टांप और हशीश तेल की तस्करी में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नापाक गतिविधियों के लिए डार्कनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। डार्कनेट का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। कुछ समय पहले जर्मनी से आए 10 एलएसडी स्टांप वाले एक कूरियर को एनसीबी ने रोका था। मामले की जांच के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
इसी दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। 326 एलएसडी स्टांप और आठ ग्राम हशीश तेल बरामद किया गया। एलएसडी मादक पदार्थ है। कागज के छोटे वर्गों (ब्लाट) पर इसकी परत लगाई जाती है जिसे चाटा या निगला जा सकता है। इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
Related posts:
बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सख्ती, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद
विंटर टूरिज्म से 12 महीने चलेगा उत्तराखंड का पर्यटन इंजन, उत्तरकाशी से धामी का बड़ा विज़न
खाद्य व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सरकार की कड़ी निगरानी, SEOC में अधिकारियों की तैनाती
गदेरे में बहे युवक का पांच दिन बाद मिला शव: ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने खोज निकाला
“सशक्त नारी, सुपोषित भारत” की दिशा में एक और कदम -देहरादून में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय पोषण माह 2025 क...
(Visited 959 times, 1 visits today)

