मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब साहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।
Related posts:
नरेन्द्र नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 1880 मरीजों ने उठाया ला...
नैनीताल में राज्य ओलंपिक का धूमधाम से आगाज: नैनी झील में कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग के रोमांचक मुकाबल...
पौड़ी की महिलाएं लिलियम खेती से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई कहानी, CM बोले - “मातृशक्ति है उत्तराखण्...
उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला, CBI करेगी अधिकारियों-कर्मियों से पूछताछ
ईरान में सत्ता का अंत और नई शुरुआत: अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
(Visited 1,439 times, 1 visits today)
