मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने सीएम धामी का गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है। उत्तराखण्ड विकास की नई पटकथा लिख रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंचे तथा गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी लगाई।
Related posts:
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से की अपील
पहलगाम के बाद पाकिस्तान में भी दहशत: वजीरिस्तान में धमाका, 7 की मौत, भारत ने पाकिस्तान पर कसे शिकंजे
मसूरी हाथीपांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कार सवार एक युवक की मौके पर मौत
उत्तराखंड में श्रमिक बच्चों के लिए प्रवासी शिक्षा केन्द्र होंगे स्थापित - डॉ. धन सिंह रावत
गुजरात के स्मृतिवन भूकंप स्मारक को यूनेस्को ने प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए किया चयनित
(Visited 303 times, 1 visits today)

