श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं इम्फॉमेशन टेकनोलॉजी के होनहार छात्र दिशांक सिंह का आई.एम.ए. इंडियन मिलिट्रि एकेडमी में चयन हुआ है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिशांक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामंनाए दीं। आपको बता दें कि दिशांक विश्वविद्यालय में एम.सी.ए. का छात्र है और उनके माता पिता ने बताया कि कठोर अनुशासन व जज्बे का माहौल होने के कारण दिशांक बचपन से ही सेना मे जाने का जज्बा रखते थे, हाल ही में दिशांक ने सी.डी.एस. की परीक्षा पास की है और आई.एम.ए. मे जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे है। स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्रो. डॉ. संजय शर्मा और डॉ. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि दिशांक मैधावी छात्र हैं और एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Related posts:
दिल्ली रैली फ्लॉप, 2014 में ही जनता ने ‘वोट चोरों’ का मकसद कर दिया था पूरा: भाजपा
CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समय में हो निस्तारण
अब DTH पर भी मिलेगा आपदा अलर्ट, उत्तराखंड में नई चेतावनी प्रणाली का सफल परीक्षण
तमक नाले में लापता हवलदार की तलाश तेज, अत्याधुनिक रडार से मलबे में खोज
उत्तरकाशी में भूस्खलन की चुनौती: विशेषज्ञों की टीम ने शुरू किया वरुणावत पर्वत का विस्तृत सर्वेक्षण
(Visited 758 times, 1 visits today)

