मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयन्ती पर भाव पूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी द्वारा चलाए गए उत्तराखंड राज्य आंदोलन को स्मरण करते हुए कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन प्रारम्भ करने वाले इंद्रमणि बड़ोनी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए आदर्श हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन महान संघर्ष भरा रहा है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के साथ उत्तराखण्ड राज्य के स्वरूप के प्रति भी उनकी सोच एवं दृष्टि स्पष्ट थी। वह राज्य को समृद्ध बनाने चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा। स्व. बड़ोनी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।
Related posts:
WSDM–2025 और USSTC के तहत ग्राफिक एरा में 20 से अधिक तकनीकी सत्र, 500 से अधिक शोधार्थियों ने प्रस्तु...
हेलीकॉप्टर हादसों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन: हेली सेवाओं के लिए बनेगी सख्त एसओपी, तकनीकी जांच अनिवा...
खटीमा को विकास का बड़ा तोहफा, धामी ने 33 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास–लोकार्पण
कफ सिरप से बच्चों की मौत पर जांच रिपोर्ट: सैंपल में नहीं मिले जहरीले टॉक्सिन, सरकार ने जारी की एडवाइ...
'नन्हीं परी' मामले में उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका की दाखिल
(Visited 927 times, 1 visits today)

