केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन योजना को मंजूरी दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री का आभार प्रकट किया है।
योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन विंडो से ₹1079.96 करोड़ की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से ₹126.41करोड़ और राज्य के बजट से ₹451.80 करोड़ देगी। इसमें पुनर्वास के लिए ₹91.82 करोड़ भूमि अधिग्रहण की लागत शामिल है।
Related posts:
आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले कोई भी विषय लम्बित ना रहे - डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल
विधानसभा स्पीकर रीतू खंडूड़ी भूषण ने केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान से की मुलाकात
टिहरी झील में सीएम धामी का रोमांचक अंदाज़, जेट-स्की चलाकर लिया एडवेंचर का मजा
आवारा पशुओं पर सख्ती: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन को लेकर मुख्य सचिव का एक्शन प्लान
जंग की आहट? 7 मई को देशभर में ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल! 54 साल बाद भारत कर रहा है बड़ी तैयारी
(Visited 1,153 times, 1 visits today)
