Site icon The Mountain People

पीएम मोदी ने कहा- सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी पीएम को दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े – 42वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा उत्तराखण्ड पवेलियन

Exit mobile version