देहरादून के धामावाला स्थित ज्वैलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने गहने चुराकर फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दो नवंबर को अनिल कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि धामावाला में उनकी अलकनंदा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वारदात के दिन दोपहर करीब दो बजे दो लोग उनके यहां आए।
उस समय दुकान पर कोई ग्राहक नहीं था। इन दोनों ने पहले सोने के जेवर देखे मगर दोनों को सोने के गहने पसंद नहीं आए, जिसके बाद ये लोग चांदी के जेवर देखने लगे। उसी समय दुकान पर तीन-चार और ग्राहक आ गए जिसके बाद दुकान संचालक उनको भी गहने दिखाने लगा। दुकान संचालक का आरोप है कि इस दौरान दोनों युवक मौके का फायदा उठाकर सोने की दो चेन और दो जोड़ी पाजेब उठाकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए रेलवे स्टेशन तेल डिपो के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान असलम खान और जिशान हैदर के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूर्व में मोदीनगर में भी एक ज्वैलरी शॉप में इसी तरह से चोरी की थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Related posts:
उत्तराखंड : धार्मिक स्थलों से हटाए गए 258 लाउडस्पीकर्स, देहरादून के 196 धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु ने मोहनलाल को दिया भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मा...
उत्तराखंड में बढ़ते अपराध पर डीजीपी की चेतावनी: "अपराधियों को मिलेगा गोली से जवाब"
प्रधानमंत्री मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से बात करके जताई संवेदनाएं, फलस्तीनी लोगों के लिए मानवीय ...
मुख्य सचिव ने एफआरआई में रजत जयंती मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
(Visited 232 times, 1 visits today)
