उत्तराखंड के रामनगर में फॉरेस्ट डिवीजन के अंदर चंदन के पेड़ को तस्करों के काट ले जाने के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिए है। वन विभाग के कार्यालय से चोरी से पेड़ काटे जाने की खबर आग की तरह फैल गई| जिसके बाद प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इसका संज्ञान लेते हुए सीधे तौर पर कहा कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिनको अपने कर्तव्य की चिंता नहीं है।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी
आपको बता दें कि उत्तराखंड के रामनगर में रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के कंपाउंड से एक 10 साल से ज्यादा पुराने चंदन के पेड़ को वन तस्कर काट कर ले गए थे और पूरा महकमा सोता रहा। खास बात ये है कि पेड़ काटे जाने की जानकारी वन विभाग के चीफ सहित किसी भी आला अधिकारियों को नहीं है जब मीडिया के माध्यम से ये खबर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल को मिली तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वन महकमे का काम जंगलों की सुरक्षा करना है जब अधिकारी अपने घर को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो जंगल को कैसे सुरक्षित रखेंगे।
Related posts:
"युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत" — रुड़की में सीएम धामी का युवाओं क...
हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण मामले का मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरतापूर्वक सं...
राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी सफारी गेट बंद, अब 15 नवंबर तक नहीं होंगे जंगल के दीदार
संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन में, अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखंड- सीएम धामी
चमोली टनल हादसा: श्रमिकों की मांगों पर सरकार गंभीर, मंत्री मदन कौशिक ने सुनी समस्याएं
(Visited 330 times, 1 visits today)

