उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम के साथ चेन्नई रोड शो में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो में आए विभिन्न समूहों के निवेशकों को दिसंबर में देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तमिलनाडु और उत्तराखंड में आध्यात्मिक रूप से परस्पर संबंध है। तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखंड में श्री केदारनाथ और आदि कैलाश विश्व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखंड में श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा।
उत्तराखंड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के साथ-साथ अनेकों क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग, ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे अनेकों क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। पीस टू प्रोस्पेरिटी के मूल मंत्र के साथ उत्तराखंड निवेश अनुकूल राज्य है। इसके लिए सरकार द्वारा उत्कृष्ट मानव श्रम, बेहतर अवस्थापना सुविधाएं, शांतिपूर्ण वातावरण, पारदर्शी प्रोत्साहन नीतियां स्थापित की गई हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पारम्परिक क्षेत्रों जैसे पर्यटन, आयुष, वेलनेस, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, फार्मा के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा और आईटी जैसे क्षेत्र को फोकस सेक्टर के रूप में शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक आयोजित रोड शो में देश एवं विदेशों से निवेशकों द्वारा बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होने कहा कि निजी क्षेत्र के साथ मजबूत सम्बन्ध बनाने एवं साझेदारी स्थापित करने से ही हम राज्य में आर्थिक प्रगति एवं रोजगार के अवसरों के सृजन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं, यही कारण है कि उत्तराखण्ड में प्रदेश सरकार ने उद्योगों के साथ बेहतर सम्बन्ध एवं तालमेल बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को इन्वेस्टर्स फ्रेंडली बनाने के लिए विगत कुछ माह में 30 से अधिक नीतियों में रिफॉर्म किया गया है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को “पीस टू प्रोस्पेरिटी” रखा गया
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को “पीस टू प्रोस्पेरिटी” रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ-साथ उत्तराखंड में अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, देश के प्रमुख फार्मा हब के रूप में स्थापित हो रहा है।
Related posts:
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया: संघर्षविराम तोड़ने की बौछार, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
झंगौरा को मिलेगा एमएसपी! 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा, सेना से खाद्य आपूर्ति के लिए समझौते की तैयारी
राष्ट्रपति निकेतन बना आधुनिकता और हिमालयी विरासत का प्रतीक, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नई परियोजनाओं की...
लेबनान बॉर्डर पर भारतीय पीसकीपिंग फोर्स की तैनाती वाली जगह पर गिरा इजराइल का रॉकेट शेल
श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़, 10 लोग घायल
(Visited 645 times, 1 visits today)
