पीटीआई। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों में 11.70 लाख बच्चों की पहचान स्कूल छोड़ने वालों के रूप में हुई। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 7.84 लाख बच्चे स्कूल से बाहर हैं। झारखंड में 65 हजार और असम में 63 हजार बच्चे स्कूल नहीं जाते।
ग्रामीण साक्षरता में बड़ा सुधार
पिछले दशक में ग्रामीण भारत की साक्षरता दर 67.77% से बढ़कर 77.50% हुई। महिला साक्षरता में 14.50% का इजाफा देखा गया, जो 70.40% तक पहुंच गई।
एआई शिक्षा को नई उड़ान
2024-25 में 7.90 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 9 और 10 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम को चुना, जबकि 11वीं और 12वीं में 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने इस आधुनिक विषय को अपनाया।
Related posts:
खाई में मिला अधजला शव, ओखलकांडा ब्लॉक की है घटना
हेनले पासपोर्ट रैंकिंग 2025: सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर, भारत 85वें स्थान पर, पाकिस्तान का बुर...
उत्तराखंड में सर्दी की दस्तक: बदरी-केदार समेत चोटियों पर बर्फबारी, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
तनाव के बीच राहत की खबर: भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने पार किया होर्मुज, LPG सप्लाई को मिलेगी मजबूती
बी कॉम की परीक्षा देते फ़्लाइंग स्कॉट ने पकड़ा फर्जी छात्र, फर्जी तरीके से किसी अन्य छात्र की दे रहा थ...
(Visited 2,673 times, 1 visits today)

