टिहरी- बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।
एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह मुनि की रेती थाने से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी में समा गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते कार दिखाई नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ व्यासी की टीम ने मौके पर पहुंची । एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां से कहां जा रही थी व उसमें कितने लोग सवार थे।
Related posts:
केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम धामी की उपस्थिति में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, राज्य की ऊर्जा और नगर वि...
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI जांच की मांग को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस का पैदल मार्च, हरीश रावत का ...
त्रियुगीनारायण से मसूरी तक... उत्तराखंड को मिलेगा 'Wedding Destination' का नया ताज
मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भारतवर्ष के पुनर्निर्माण के अभियान की शुरुआत- मोहन भागवत
जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हो विज्ञान एवं तकनीकि का उपयोग- मुख्यमंत्री धामी
(Visited 107 times, 1 visits today)

