भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पिता संग केदार बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद। केदारनाथ के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है।
भारत की सुप्रसिद्ध बैटमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ के दर्शन किये। सायना ने बाबा केदार के दर्शन करने के बाद उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया ।
सायना के केदारनाथ पहुँचने पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से सायना नेहवाल और उनके पिता हरवीर सिंह नेहवाल का स्वागत कर उन्हें भगवान भोलेनाथ का प्रसाद और टीका भी भेट किया गया ।
भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सायना ने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि मुझे केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सायना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डाल ये बात बतायी।

Related posts:
CM ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगव...
हल्द्वानी को मिली नई सौगात, CM धामी ने सिटी बस सेवा का किया शुभारंभ — अब सफर होगा सस्ता, सुरक्षित और...
सीबीआई के सामने आज पेश नहीं हुए हरदा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा के लिए हुए रवाना
CM पुष्कर सिंह धामी ने 'मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024' का किया शुभारंभ
(Visited 207 times, 1 visits today)

