
भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले पूर्व पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली को पैदाल मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम ले जाया जायेगा। जिसकी शुरूआत 1 मई को ऊखीमठ स्थित भगवान भैरवनाथ की पूजा से होगी। बदरी केदार समिति के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही हक- हकूकधारी और भक्तों की टोली के साथ भगवान केदार की डोली 2 मई को ऊखीमठ से केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। ऊखीमठ में 1 मई को सर्वप्रथम कालभैरव की पूजा के बाद 2 मई को बाबा की डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी जबकि 3 मई को डोली फाटा, 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को बाबा केदार की पंचमुखी डोली पैदाल मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे।
Related posts:
CM पुष्कर सिंह धामी और पूर्व CM हरीश रावत शुरूआती मतगणना में आगे
प्रधानमंत्री की मन की बात देश की आवाज बन चुकी है:-रेखा आर्या
CM धामी एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी परेशानियां, मैदानी इलाकों के बाद अब पहाड़ चढ़ रहे डेंगू मच्छर
BCCI का बयान जारी, क्रिकेटर ऋषभ पंत के सिर पर लगे दो कट, दाहिनी कलाई और पैर के अंगूठे में भी चोट
(Visited 16 times, 1 visits today)
