सचिवालय में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन, कार्मिकों ने दिखाया उत्साह

 

 

 

 

TMP: Secretariat Athletics and Fitness Club के तत्वावधान में सचिवालय परिसर में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर पुनः वहीं समाप्त हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य सचिवालय परिवार के सदस्यों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव Santosh Barauni तथा Deepak Joshi उपस्थित रहे। इस दौरान “पूरा सचिवालय – दौड़ेगा” के नारे के साथ कर्मचारियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

दौड़ में सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष Lalit Chandra Joshi, महासचिव Rajendra Joshi, मुख्य सलाहकार Jeevan Singh Bisht सहित रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह और गजपाल सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

(Visited 356 times, 1 visits today)