भारत पर किसी बाहरी दबाव की नहीं चलेगी, फैसले हम खुद लेंगे: उपराष्ट्रपति धनखड़

 

पीटीआई: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपने आंतरिक मामलों में किसी भी विदेशी दबाव या नैरेटिव से प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने फैसले खुद करता है और दुनिया की कोई भी ताकत यह निर्देश नहीं दे सकती कि हमें अपने मामले कैसे संभालने हैं।

उन्होंने यह बात भारतीय रक्षा संपदा सेवा के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत अन्य देशों के साथ कूटनीतिक संवाद और परस्पर सम्मान के साथ काम करता है, लेकिन किसी भी स्थिति में अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।

ट्रंप के बयान पर मचा सियासी घमासान

धनखड़ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में मध्यस्थता के दावों पर देश की राजनीति गरमा गई है और विपक्ष सरकार से इस पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहा है।

हर बात पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं: धनखड़

धनखड़ ने प्रशिक्षुओं से कहा कि हर खराब गेंद को खेलने की जरूरत नहीं होती। जो खिलाड़ी अच्छे रन बनाता है, वह खराब गेंदें छोड़ना जानता है। उन्होंने कहा कि देश को बाहरी बयानबाजी और नैरेटिव से प्रभावित हुए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि भारत आत्मनिर्भर है और अपनी ताकत पर भरोसा रखता है। कोई भी अंतरराष्ट्रीय दबाव भारत की निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता।

(Visited 279 times, 1 visits today)