महाशिवरात्रि पर खटीमा में आस्था का सैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर मेले का किया उद्घाटन

 

 

 

 

खटीमा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खटीमा क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर मेले की शुरुआत की और श्रद्धालुओं तथा प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर जनआस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सुनियोजित विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।

महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

(Visited 1,637 times, 1 visits today)