रुड़की में क्रिकेट खेलते समय विवाद, डंडे के वार से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

 

 

 

रुड़की: कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के पनियाला गांव में डॉ. आंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में एक किशोर द्वारा किए गए हमले में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पनियाला गांव निवासी बालेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र भानू (12) अन्य बच्चों के साथ पार्क में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि इसी दौरान एक किशोर ने भानू के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित किशोर की तलाश की जा रही है।

(Visited 961 times, 1 visits today)