उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के फिल्म जगत और स्थानीय कलाकारों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी दे दी है। इसमें लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 2-2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

वर्ष 2024 में गढ़वाली फिल्म ‘घपरोल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है, जबकि वर्ष 2025 में हिंदी फिल्म ‘मनु क्या करेगा’ और गढ़वाली फिल्म ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिलेगा।

वहीं, ‘केसरी चैप्टर-2’ के लिए अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, आर. माधवन और जुबिन नौटियाल सहित कई कलाकारों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सरकार का कहना है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य उत्तराखंड की लोकभाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।

(Visited 1 times, 1 visits today)