देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में नियुक्तियों का दायरा बढ़ाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात नए नामों को विभिन्न आयोगों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार 14 लोगों को अलग-अलग आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी दे चुकी है। लगातार जारी हो रही इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और प्रशासनिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी:
- हरिद्वार के राव खालेखां उर्फ वरीश को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है।
- पिथौरागढ़ के दीप प्रकाश नेवालिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।
- हरिद्वार के मनोज कुमार गौतम को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
- नैनीताल के योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य बनाया गया है।
- हरिद्वार की प्रेमलता (सुमन रौतेला) को राज्य महिला आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
- नैनीताल की रूचि गिरी और हरिद्वार के राजपाल कश्यप को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरकार की इस पहल को विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह संकेत भी मिल रहा है कि आने वाले समय में और भी नियुक्तियां की जा सकती हैं।
Related posts:
सारकोट की युवा प्रधान को सीएम धामी की बधाई, कहा – बनाएंगे उत्तराखंड के हर जिले में 'आदर्श ग्राम'
देहरादून को मिलेगी नई पहचान: राष्ट्रपति मुर्मू के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ का नवंबर तक हो...
रूस ने 50 साल बाद फिर से चंद्र मिशन किया शुरू,ISRO ने रूसी स्पेस एजेंसी Roscosmos को दी बधाई
China Tariff Scam: अमेरिका की नजर भारत पर, चीन के माल की 'गुप्त सप्लाई चेन' का दावा
सीएम धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा
(Visited 857 times, 1 visits today)

