थलसेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर, रक्षा मंत्रालय से एचएएल को मिला 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर
एएनआई। सरकार मेक इन इंडिया के जरिये रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में 156 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों को खरीदने के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। 90 हेलीकॉप्टर थलसेना और 66 हेलीकाप्टर वायुसेना को मिलेंगे…
