ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में आई दूसरी औद्योगिक क्रांति: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में दूसरी औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात हुआ है और इस परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभ महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को मिलना चाहिए। उन्होंने इसे राज्य की मातृशक्ति के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का एक ऐतिहासिक अवसर बताया।…
