उत्तराखंड सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते मे बढ़ोतरी कर सभी राज्य कर्मचारियों को खुशियों की सौगात दी है। चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के तहत लगी आचार संहिता के खत्म होते ही आज राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते मे 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है।…

