उत्तरकाशी में बड़ा हादसा टला: 25 यात्रियों से भरी बस स्टेयरिंग फेल होने के बाद पलटी, 5 घायल”
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब जखोल से देहरादून जा रही परिवहन निगम की बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क से नीचे पलट गई। बस में सवार 25 यात्रियों में से 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।…

