नवरात्र के शुभ अवसर पर उत्तराखंडमें चार धामोंके कपाट बंद करने की तिथि तय कर ली गई है। आपको बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्तकी शुभ बेला पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 11:45 में श्रद्धालु के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ पहुंचेगी। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे, जिसका समय विजयदशमी के पर्व पर तय किया जाएगा।
वहीं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धामके कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धामके कपाट बंद होंगे। आपको बता दें कि बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त भी तय कर लिया गया है।
रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद करेंगे मुहूर्त की घोषणा
बदरी –केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहूर्त की घोषणा करेंगे | विजयदशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।
Related posts:
भारत बनेगा मध्यस्थता का ग्लोबल हब: सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत
गंगा दशहरा में भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, उमड़ा भक्तों का सैलाब
कुट्टू के आटे में मिलावट का कहर! CM धामी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्...
BJP का कांग्रेस पर पलटवार, मनवीर चौहान बोले- जातिवाद की राजनीति से माहौल बिगाड़ने की कोशिश
CM धामी ने रुद्रप्रयाग आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1200 करोड़ की तात्कालिक राहत ...
(Visited 480 times, 1 visits today)


One thought on “गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तय ”
Comments are closed.