आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विशेषाधिकार हनन को लेकर सत्र में सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी सरकारी अफसर जनप्रतिनिधियों का ना तो फोन उठाता है और ना ही बात सुनता है , जो कि बेहद गंभीर विषय है क्योकि उत्तराखंड के अधिकारी सरकार पर हावी होने का काम कर रहे हैं |
ऋतु खंडूरी ने चीफ सेक्रेटरी एसएस संधू को लगाई कड़ी फटकार
जिसे तत्काल रूप से संज्ञान लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी एस एस संधू को समन किया और कड़ी फटकार लगाई , विधानसभा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा है कि विधायक अपने क्षेत्र की जनता द्वारा चुने जाते हैं और उनके जनप्रतिनिधि होते हैं वहीं अधिकारी एक जनसेवक है इसलिए अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों को दिए जाने वाले प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करें | साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा इस संबंध में IBS अकादमी मसूरी , IFS अकादमी हैदराबाद और PCS आयोग को भी पत्र लिखेंगे ताकि वह भविष्य में बनने वाले अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के बारे में अवगत करवाएं ।
Related posts:
‘319 CrPC का इस्तेमाल सावधानी से हो’, सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों को चेताया
मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: लक्ष्य तय करें, फंडिंग के प्रस्ताव तैयार रखें, विकास योजनाओं में न हो दे...
“एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं” – राजनाथ सिंह
बजट 2024: रियल एस्टेट इंडेक्सेशन लाभ में संशोधन से प्रॉपर्टी मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत
महिला डॉक्टर की हत्या पर राष्ट्रपति मुर्मु की टिप्पणी का कांग्रेस ने किया स्वागत, TMC ने उठाए सवाल"
(Visited 116 times, 1 visits today)

