Site icon The Mountain People

चंद्रयान-3 की होगी चाँद पर सफल लैंडिंग’, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ने दिया संदेश

आइएएनएस। आज का दिन भारत के लिए बहुत खास है। हर एक भारतीय के साथ पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई है। चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने की उम्मीद जताई।

 
क्या कहा राकेश शर्मा ने?

राकेश शर्मा  ने कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान- 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। आपको बता दें कि राकेश शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+हॉटस्टार पर चंद्रयान-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे।

पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं, उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगा। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।”

Exit mobile version