देहरादून- उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही 21 जुलाई को लेकर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उत्तराखंड में बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि आज से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 को येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Related posts:
युद्धभूमि में साहस, राजनीति में ईमानदारी… ऐसा था पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का व्यक्तित्व
"हिंदी: एक सहिष्णु, ग्रहणशील और राष्ट्रीय चेतना की संवाहिका" - CM धामी
मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ाने के आदेश, पुल-सड़क कार्यों पर फोकस
मुख्य सचिव ने प्रदेश में ठोस कूड़ा प्रबंधन के तहत् कार्यों की प्रगति की ली समीक्षा
पुणे के लोगों में मच्छरों के झुंडों का खौफ, मुथा नदी और इसके इर्द-गिर्द घूम रहे हैं मच्छर
(Visited 101 times, 1 visits today)

