उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि आज सुबह लगभग 5:30 बजे जनपद पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की कंपन से खिड़की दरवाजे हिलने लगे। जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये।
नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है और भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे बताया जा रहा है। भूकंप से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।
Related posts:
उत्तराखंड में सर्दी की दस्तक: बदरी-केदार समेत चोटियों पर बर्फबारी, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
सीएम धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए जारी की अग्नि सुरक्षा एडव...
जैव विविधता के क्षेत्र में हमें व्यवहारिकता की आवश्यकता- कृषि मंत्री
"66% कंपनियां रिश्वत देने को मजबूर: 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर भ्रष्टाचार का साया"
हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा को हटाने की तैयारी, विपक्ष ने दिया समर्थन
(Visited 66 times, 1 visits today)
