

अपर शिक्षा निदेशक दीप्ति सिंह ने शिक्षकों के तबादलों के सम्बंध में दिया आदेश। आचार संहिता के दौरान हुए तबादलों को मिली स्वीकृति।
शिक्षा विभाग में निरंतर फेरबदल की सूचना मिलती रहती है। इसी बीच शिक्षकों के लिए एक राहत की खबर है। जिन शिक्षकों के विधानसभा चुनाव से पूर्व आचार संहिता लागू होने से पहले तबादले हुए थे। जिनपर आचार संहिता के चक्कर में रोक लग गयी थी। उन शिक्षकों के तबादलों को अब स्वीकृति मिल गयी है।
अपर शिक्षा निदेशक दीप्ति सिंह ने आज उन सभी तबादलों के सम्बन्ध में आदेश जारी कर , तबादलों पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है। जिससे उम्मीद लगायी जा रही है कि उन सभी शिक्षकों को जल्द ही तबादले वाली जगह में तैनाती मिल जाएगी।
Related posts:
गढ़वाल में जंगल की आग पर वन विभाग सख्त, 66 मुकदमे दर्ज, एक गिरफ्तार
निवेशकों की किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए शासन और प्रशासन प्रतिबद्ध- शिक्षा मंत्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
CM धामी की पहल से 8 साल के देव के इलाज की राह आसान, सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट्स की डिजिटल मैपिंग शुरू, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
(Visited 210 times, 1 visits today)

