Site icon The Mountain People

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

 

 

देहरादून:  छठ पूजा के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और आरोग्यता बनी रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

Exit mobile version