खटीमा दौरे पर सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए जल्द निस्तारण के निर्देश

 

 

 

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का तय समय के भीतर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को लंबित रखने के बजाय उनके निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और हर मामले को गंभीरता से लिया जाए।

प्रशासनिक जवाबदेही पर सीएम का जोर

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। इस व्यवस्था में प्रशासन की जवाबदेही अहम है और आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

(Visited 18 times, 18 visits today)