Site icon The Mountain People

सचिवालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव ने किया माल्यार्पण

 

 

 

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय समेत सचिवालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version