Site icon The Mountain People

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, अंत्योदय को बताया विकास का आधार

 

 

 

 

खटीमा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और दर्शन जनसेवा से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को विकास की प्राथमिकता माना और अंत्योदय के विचार को समावेशी विकास का आधार बताया।

CM धामी ने कहा कि राज्य सरकार इसी विचार को केंद्र में रखते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उन लोगों तक भी पहुंचे, जो समाज के अंतिम छोर पर हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version