देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने 9 IAS/PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।
इन अधिकारियों की तैनाती हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में की गई है। ये अधिकारी नोटिस वितरण, तामीली, सुनवाई और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ दैनिक निरीक्षण की रिपोर्ट सप्ताह में दो बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Related posts:
भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 सात जनवरी तक पहुंचेगा लैग्रेंज प्वाइंट तक
“स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को सशक्त बनाओ” – पलटन बाजार से सीएम धामी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश
डिजिटल पुलिसिंग में उत्तराखंड की रैंकिंग सुधरी, CCTNS में 9वें और ICJS 2.0 में तीसरे स्थान पर
किसानों के लिए डिजिटल कवच, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप
पिथौरागढ़ की आरती ने रोमानिया में लहराया तिरंगा, गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
(Visited 401 times, 1 visits today)

