Site icon The Mountain People

SIR-2026: 9 IAS/PCS अधिकारी संभालेंगे दावे-आपत्तियों की निगरानी

photo-jagran

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने 9 IAS/PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।

इन अधिकारियों की तैनाती हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में की गई है। ये अधिकारी नोटिस वितरण, तामीली, सुनवाई और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ दैनिक निरीक्षण की रिपोर्ट सप्ताह में दो बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Exit mobile version