Site icon The Mountain People

तमक नाले में लापता BRO हवलदार की तलाश तेज, CM धामी ने परिजनों से की बात

 

 

 

देहरादून: चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के बीच उफनाए तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और अभियान की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें हवलदार पंकज की तलाश में जुटी हैं।

पिथौरागढ़ निवासी हवलदार पंकज के परिवार से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार संपर्क में है। धामी ने कहा कि परिवार को हर जरूरी सहायता दी जाएगी और हवलदार पंकज की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Exit mobile version