देहरादून: चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के बीच उफनाए तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और अभियान की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें हवलदार पंकज की तलाश में जुटी हैं।
पिथौरागढ़ निवासी हवलदार पंकज के परिवार से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार संपर्क में है। धामी ने कहा कि परिवार को हर जरूरी सहायता दी जाएगी और हवलदार पंकज की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Related posts:
उत्तराखंड में कृषि विकास की रफ्तार तेज: मिलेट्स से लेकर एप्पल नर्सरी तक, नई नीतियों पर फोकस
ऑपरेशन सिंदूर : आतंकियों के अड्डों पर प्रहार, पाकिस्तान घबराया – DGMO बोले, ‘सिर्फ आतंक खत्म किया, अ...
बेंगलुरु के अट्टीबेले में एक पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत
विदेश मंत्री एस जयशंकर गुट निरपेक्ष आंदोलन के दो-दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
धामी का सांस्कृतिक संकल्प: देवभूमि की पहचान से विकास तक, हर मोर्चे पर सरकार का जोर
(Visited 8,494 times, 1 visits today)
