Site icon The Mountain People

उत्तराखंड को ₹150 करोड़ की सौगात, शिक्षा, पेयजल और मंदिर विकास को मिली रफ्तार

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विकास परियोजनाओं के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं से उच्च शिक्षा, पेयजल व्यवस्था और धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

भरसार विश्वविद्यालय को ₹33.54 करोड़

मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से ₹33.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है।

डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर विकासखंड स्थित डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.05 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पेयजल योजनाओं को मिला बड़ा बजट

चंपावत जिले के लोहाघाट में पाऊ पम्पिंग पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹2.69 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा अमृत 2.0 योजना के तहत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए ₹113.15 करोड़ की बड़ी वित्तीय मंजूरी दी गई है, जिससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शिक्षा, पेयजल तथा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

 
 
 
Exit mobile version