अब हर आवाज़ को मिलेगा मंच! देहरादून में लॉन्च होगा ‘बोल उत्तराखंड’
The Mountain People
देहरादून: उत्तराखंड में जनसंवाद, अभिव्यक्ति और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी की पहल “बोल उत्तराखंड” का शुभारंभ 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजेDoon Library & Research Centre, देहरादून में किया जाएगा।
“बोल उत्तराखंड” एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को संवाद, विचार-विमर्श और सकारात्मक बदलाव के लिए एक साझा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। यह पहल युवाओं, लेखकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों और जागरूक नागरिकों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में JB Films की ओर से विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों का कहना है कि “बोल उत्तराखंड” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संवाद, जनभागीदारी और रचनात्मक विचारों को बढ़ावा देने वाला एक जन-अभियान है। इस मंच के माध्यम से प्रदेश के महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी तथा आम नागरिकों की आवाज़ को प्रभावी मंच मिलेगा।
आयोजन में प्रदेश के युवाओं, बुद्धिजीवियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस नई पहल का हिस्सा बनने की अपील की गई है।