Site icon The Mountain People

CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, उत्तराखंड की कला-संस्कृति और फिल्म उद्योग पर हुई चर्चा

 

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अभिनेता हेमंत पांडे ने भी राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने और स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और यहां की प्राकृतिक लोकेशन देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर सकती हैं।

 
 
Exit mobile version