Site icon The Mountain People

अल्मोड़ा के मैग्नेसाइट उद्योग को चार माह के लिए संचालन की अनुमति, 500 परिवारों को राहत

 

 

हल्द्वानी: CM धामी ने एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का सशक्त अभियान है।

मुख्यमंत्री राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान की शुरुआत यह दर्शाती है कि नारी सम्मान और सुरक्षा केवल नारा नहीं, बल्कि एक अटल संकल्प है।

सर्वाइकल कैंसर: गंभीर चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर देश की मातृशक्ति के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और हजारों परिवारों के लिए असहनीय पीड़ा का कारण है।

इसी गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है, ताकि इस बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

उत्तराखंड में 155 केंद्रों पर टीकाकरण

प्रदेश में अभियान के प्रथम चरण में 155 केंद्रों पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अभियान की सफलता के लिए डॉक्टर, नर्स, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि कोल्ड चेन व्यवस्था सुदृढ़ रहे और टीकाकरण सुचारु रूप से संचालित हो।

कार्यक्रम स्थल पर सात बालिकाओं का टीकाकरण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में तीन पानी निवासी हाईस्कूल छात्रा खुशबू पंत को पहला टीका लगाया गया।

नैनीताल जिले की 40 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले से संबंधित 40 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इनमें हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल पुनर्गठन योजना प्रमुख रही।

Exit mobile version