देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का सकारात्मक प्रभाव राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेशभर में संचालित सेवा एवं जागरूकता अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक सीधे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
आज आयोजित 14 कैंपों में कुल 6,368 नागरिकों ने सहभागिता की और विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। यह आंकड़ा सरकार की सक्रिय नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन की मजबूती को दर्शाता है।
अब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कुल 474 कैंपों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 3,77,358 नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कैंपों के माध्यम से न केवल समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो रहा है, बल्कि आमजन को सरकार से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन अभियानों को और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाया जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
यह उपलब्धि उत्तराखंड सरकार की जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती से दर्शाती है।

