नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से भारत के निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बहुआयामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सरकार अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को लेकर गहन बातचीत कर रही है।
लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि भारत के व्यापार संबंधों में विविधता और मजबूती आए। इसके लिए भारत न सिर्फ अमेरिका, बल्कि यूरोपीय संघ, पेरू, चिली, न्यूजीलैंड और ओमान के साथ भी मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।
उन्होंने भरोसा जताया कि इन समझौतों से भारतीय निर्यात को नई दिशा मिलेगी और वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
Related posts:
विधानसभा में एंट्री के साथ एक्शन मोड में मदन कौशिक, आपदा प्रबंधन की कमान संभालते ही बनाया बड़ा प्लान
प्रदेश में बैराज और चैकडैम के लिए 5 वर्षीय प्लान तैयार करें – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के बीच एमओयू, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी का बच्चों को पढ़...
उत्तराखंड में व्यक्ति वर्चुअल रजिस्ट्री में भाग लेकर भी करा सकेगा जमीन की रजिस्ट्री
पीएम मोदी की मौजूदगी में नैनी सैनी एयरपोर्ट अधिग्रहण पर एमओयू, सीमांत कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान
(Visited 2,078 times, 1 visits today)

