Site icon The Mountain People

रजत जयंती पर उत्तराखंड को पीएम मोदी का तोहफा: ₹8260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

 

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवम्बर को देहरादून पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री एफआरआई में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर वे एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

राज्य स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड को ₹8260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

जिन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी अमृत (AMRUT) योजना के तहत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, तथा हल्द्वानी (नैनीताल) स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्घाटन करेंगे।

जिन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

इस मौके पर प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओंसोंग बांध (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास भी करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र, और नई विद्युत सबस्टेशन परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

राज्य की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि आने वाले वर्षों में विकास की नई दिशा तय करने वाला मील का पत्थर भी साबित होगा।

Exit mobile version