Site icon The Mountain People

उत्तराखंड में फिर डोली धरती ,उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

 

 

 

 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोल उठी। मंगलवार शाम उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी और हिमाचल प्रदेश सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का झटका लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में झटके महसूस हुए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर घने जंगलों के बीच, भूमि से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। अब तक किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Exit mobile version