देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी से सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट व नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास और उमेश शर्मा काऊ समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

