देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन में राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है।
सीएम ने कहा— “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय और दुकान पर गर्व से तिरंगा फहराएं, देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें और तिरंगे के साथ अपनी फोटो harghartiranga.com पर साझा करें।
Related posts:
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन में हुआ ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पी...
मिशन कर्मयोगी का महाअभियान: हर सरकारी कर्मी होगा हाई-टेक, हर नागरिक को मिलेगा योजनाओं का पूरा लाभ!
धराली आपदा अपडेट: 130 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में, नदी के बढ़ते जलस्तर पर सी...
लच्छीवाला के जंगल में मिला 10-15 दिन पुराना रहस्यमयी शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
शिक्षा की बात’ कार्यक्रम: हर बच्चा खास है, उसकी प्रतिभा को पहचानें — मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
(Visited 142 times, 1 visits today)

