देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 13 अगस्त 2025 के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली और वर्षा के अति तीव्र दौर की संभावना है।

भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 13 अगस्त को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।
यह आदेश छात्रों के साथ-साथ विद्यालयों के सभी शिक्षक और कर्मचारियों पर भी लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Related posts:
उत्तराखंड में हुई देश के पहले राज्य प्रायोजित ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल की शुरुआत
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना: उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, जानें कैसे करें...
ड्यूटी के नाम पर डेढ़ साल तक गायब रहा जवान, DGP ने दिए जांच के आदेश
लोकसभा में दूरसंचार विधेयक बिल 2023 पेश, दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरसंचार विधेयक पर बहस का...
CM धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का किया शुभारंभ
(Visited 1,283 times, 1 visits today)
