देहरादून: राजभवन में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास प्रयासों, प्रशासनिक तैयारियों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राज्य के अन्य समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया और आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर सहमति जताई।
Related posts:
मुख्यमंत्री कार्यालय में बनायीं जाएगी उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल- सीएम धामी
पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे में फेरबदल, अब एक दिवसीय दौरे में आएंगे उत्तराखंड
गूंजे गांधीजी के भजन, बहीं श्रद्धा की धारा : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बापू को नम आंखों से...
मोस्टामानू महोत्सव में CN धामी का बड़ा ऐलान: पिथौरागढ़ को मिली 62 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं
विश्वविद्यालय परिसरों व महाविद्यालयों में एक ही दिन होंगे चुनाव- डा. धन सिंह रावत
(Visited 494 times, 1 visits today)

